{"_id":"6ac92bcba67f7934f802057b","slug":"siddharthnagar-news-idols-of-goddess-durga-are-being-prepared-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166107-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तैयार की जा रहीं मां दुर्गा की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तैयार की जा रहीं मां दुर्गा की मूर्तियां
Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जोगिया। आस्था और श्रद्धा का महापर्व शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होगा। इसे लेकर नगर से लेकर गांव तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मां दुर्गा के पूजन पंडालों में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं।
महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर विशेष मेहनत कर रहे हैं। मूर्तिकार राम कुमार ने बताया कि इस बार 35 प्रतिमाओं को नए डिजाइन और आकर्षक रंगों से सजाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के लिए वह पांच माह पहले ही यहां आ जाते हैं।