{"_id":"6924a684288ff567a606ed64","slug":"siddharthnagar-news-high-demand-for-urea-after-dap-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148697-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएपी के बाद यूरिया की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएपी के बाद यूरिया की बढ़ी मांग
Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
- यूरिया न मिलने के कारण निराश होकर लौट रहे किसान
- धेंसा समिति पर यूरिया न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी
धेंसा। क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर सोमवार को यूरिया का वितरण किया गया। खाद कम होने के कारण समिति पर आए अधिकांश किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस समय गेंहू की बुवाई का काम जोरों पर है। डीएपी के साथ-साथ बेहतर पैदावार को बढ़ाने लिए किसान यूरिया डालते हैं, इसीलिए इसकी मांग बढ़ गई है।
आलम यह है कि तमाम कोशिशों के के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान शशिभूषण पारानकार, शिव शंकर साहा, पवन कुमार, दिनेश कुमार आदि लोगों ने कहा कि लाइन में खड़े होने के बाद भी यूरिया नहीं मिल रहा है। परसा भदवरिया निवासी दिनेश चौधरी ने कहा कि सुबह आठ बजे ही से ही लाइन में लगे थे। पांच बोरी यूरिया की जरूरत थी। मेंबर भी बने हैं लेकिन यूरिया नहीं मिला। अब बुधवार को बुलाया गया है। महादेवा नानकार निवासी राम संवारे ने बताया कि दो बोरी यूरिया की जरूरत है। आज समिति पर गया, लेकिन खाद नहीं मिली।
इस संबंध में सचिव रामलाल ने कहा कि समिति पर 226 बोरी खाद आई थी, जिसे बांट दिया गया। इसके बाद फिर खाद आने पर यूरिया का वितरण किया जाएगा।