फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : High alert at border, security agencies step up surveillance

Siddharthnagar News: सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई निगरानी

Tue, 11 Nov 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : High alert at border, security agencies step up surveillance
भारत नेपाल सीमा अलीगढ़वा में मार्च करते एसपी डॉ. अ​भिषेक महाजन। स्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। विस्फोट से दिल्ली के दहलने के बाद अब भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। रात से ही सशस्त्र सीमा बल और सीमावर्ती थाने के पुलिस ने बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा और ककरहवा बॉर्डर पर गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

सीमाओं पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। वहीं होटल-ढाबाें के साथ सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ और बढ़नी रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे पुलिस और सीमावर्ती थाने के पुलिस सर्च ऑपरेशन चल रही है। झोला बोरा, बैग की गहनता से जांच की जा रही है। देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी जांच की।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है। पूरी सीमा खुली हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के हवाले सीमा है। मुख्य मार्गों पर नियमित चेकिंग होती है जबकि अन्य इलाकों में गश्त से सीमा की निगहबानी की जाती है। दिल्ली में धमाके के बाद एक बार फिर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि लगातार विदेशी नागरिकों के घुसपैठ के मामले सामने आए हैं। बड़ी संख्या में चीन जापान और नाइजीरिया सहित अन्य देश के नागरिक पकड़े गए हैं। जो बिना वैध दस्तावेजों के सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कुछ मामलों में ये विदेशी नागरिक घुसपैठ या जासूसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मौजूदा समय में यह सभी सिद्धार्थनगर कारागार में निरुद्ध हैं।
किरायेदारों की भी जांच : स्थानीय खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों और किरायेदारों की भी जांच की जा रही है। एसपी सीमावर्ती थानों की पुलिस को निर्देश मिला है कि सीमा से सटे इलाकों में सूचना तंत्र मजबूत करें और स्थानीय सूत्रों को सक्रिय रखें। लगातार संदिग्ध विधि वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पूर्व पुलिस विभाग में बड़े पद पर तैनात रहे एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि नेपाल बॉर्डर भारत की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक है। खुली सीमा का फायदा आतंकी नेटवर्क और तस्कर उठाते हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद कड़ी निगरानी बेहद जरूरी कदम है।
सिद्धार्थनगर में बढ़ी चौकसी : सीमा के आर-पार होने वाली आवाजाही पर अब हर चौकी पर सख्त नजर रखी जा रही है। बढ़नी, खुनुवां, ककरहवा और अलीगढ़वा बॉर्डर को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की हर सूचना को तुरंत सत्यापित किया जा रहा है। दिल्ली धमाके ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं बल्कि हर बॉर्डर पार करने वाले कदम की निगरानी से जुड़ी है।

इन आतंकियों के जुड़े रहे बॉर्डर से तार : नेपाल सीमा आतंकियों का रिश्ता भी गहरा है। इसकी पुष्टि गिरफ्त में आए आतंकियों से होती है। हाथ लगे संदीप ने पूछताछ में सीमा से सटे इलाके में नेपाल में बैठकर देश विरोधी संचालित करने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed