{"_id":"69443f7c50e18ef0890d4828","slug":"siddharthnagar-news-heaters-are-being-installed-in-the-wards-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150093-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वार्डों में लगाया जा रहा हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वार्डों में लगाया जा रहा हीटर
Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए चिकित्सा प्रशासन ने सभी वार्ड में 30 से अधिक हीटर लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को ठंड में परेशान न होना पड़े।
मरीजों को पर्याप्त कंबल उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, उनके साथ वार्डों में रुकने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरे की भी व्यवस्था की गई है। इससे कड़ाके की ठंड के मौसम में उन्हें दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुरानी भवन की टूटी खिड़की को भी सही करवा दिया गया है। इससे हवा भी अंदर नहीं आ सकेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से वार्डों में हीटर को लगवाने को सभी वार्ड से जानकारी प्राप्त कर ली है। साथ ही पर्दा भी लगवा दिया गया है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए मेडिकल प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। भवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।