फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Goods worth lakhs reduced to ashes due to fire at two places in Bardpur

Siddharthnagar News: बर्डपुर में दो जगह आग से लाखों का सामान राख

Sun, 18 Oct 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Goods worth lakhs reduced to ashes due to fire at two places in Bardpur
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मोहनाजोत गांव में सभासद जमाल अहमद के मकान और मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग स्थित मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दोनों घटनाओं में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनाजोत गांव में बीती रात सभासद जमाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण चार कमरों में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। बेड, अलमारी में रखे जेवरात और नकदी, कूलर, फ्रिज, कपड़े, दरवाजे और खिड़कियां जलकर नष्ट हो गए। मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग स्थित मोबाइल शॉप में रविवार सुबह आग लग गई। दुकान मालिक बृजेश जायसवाल शनिवार रात दुकान बंद कर अपने घर बनियाभारी चले गए थे।
रविवार सुबह करीब आठ बजे उनके भाई गणेश दुकान पर पहुंचे तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ दुकान के सामने लगा शीशा टूट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से दुकान में रखा एसी, मोबाइल फोन, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दोनों घटनाओं में नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed