फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Girl students listed their problems to the Vice President of the State Women's Commission

Siddharthnagar News: छात्राओं ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को गिनाईं समस्याएं

Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Girl students listed their problems to the Vice President of the State Women's Commission
- मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने लिया हिस्सा
धेंसा। मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धेंसा नानकार में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई महिला अशिक्षित न रहे। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। मेहनत से ही सबकुछ प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। सभी हेल्पलाइन नंबर छात्राओं को याद होना चाहिए। नारी कोमल है लेकिन कमजोर नहीं। सिर्फ उत्साह की जरूरत है। अगर कोई आवश्यकता हो तो हमें बताएं। आगे उन्होंने सरकार की ओर से जारी महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 101, 102, 1098 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने कक्षा नौ और 10 की किताब उपलब्ध न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने ने जिम्मेदार लोगों को किताब उपलब्ध कराने के लिए कहा। छात्राओं ने भोजन व लंच समय से दिलाने एवं पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट नाट्य मंचन किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने आत्मरक्षा के आवश्यक उपाय की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, एएसपी विश्वजीत सौरयान, शैल यादव, अंतिमा, लक्ष्मी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed