{"_id":"68ab5a4c0ffa50c3380191c4","slug":"siddharthnagar-news-gbca-red-defeated-blue-by-three-wickets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143376-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को तीन विकेट से हराया
Mon, 25 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को तीन विकेट से शिकस्त दी। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमित ने 34 रन की पारी खेली। इससे उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 105 रन की पारी खेली। टीम से सूर्यांश ने 31, अनुराग ने 14 और रंजीत ने नौ रन का योगदान किया। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किंगराज ने दो और हमजा व दुर्गेश ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड की टीम ने 18.3 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें अमित ने 34, नावेद ने 20 और दुर्गेश ने 15 रन की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रंजीत ने तीन विकेट झटके। लक्ष्मीकांत ने दो और मेराज और शमशाद ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जय सिंह यादव, कोच विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी व अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।