फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Gang action will break the back of criminals

Siddharthnagar News: गिरोहबंद कार्रवाई से तोड़ेंगे अपराधियों की कमर

Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Gang action will break the back of criminals
- बलरामपुर के चोरी करने वाले और बलरामपुर के मादक पदार्थ तस्करी में पकड़े गए अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन

-अपराध से कमाई से संपत्ति की पुष्टि होने पर की जाएगी जब्ती की कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। गिरोह बनाकर अपराध में पकड़े गए शातिरों पर अब गैंगस्टर का ठप्पा लगेगा। गिरोहबंद अपराध के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद उनके बारे में जांच कराई जाएगी। अपराध से कमाई हुई संपत्ति की पुष्टि होने पर जब्तीकरण करके आर्थिक रूप से कमर तोड़ने की भी तैयारी की जा रही है। रेकी और रस्सी फेंककर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हाल में पकड़े गए बलरामपुर गिरोह के अलावा नकबजनी और नकबजनी के मामले में कार्रवाई की तैयारी में है। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई के बाद यह नजर में आ जाएंगे और इनकी निगरानी बढ़ने से अपराध नहीं कर पाएंगे।
अपराध लगाम लगाने के लिए पुलिस कई प्रकार से अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कई प्रयोग कर रही है, जिससे अपराधियों में डर पैदा हो और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसमें अपराधियों की पहचान के लिए कई प्रयोग करने साथ ही आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के साथ संपत्ति की जांच करा रही है, जिससे यह पता चल सके कि कैसे अर्जित की गई है। अगर अपराध से कमाई हुई मिलती है तो जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ गैंगस्टर बनने के बाद निगरानी तेज हो जाती है, जिससे अपराध न कर पाएं।
विज्ञापन

हाल में पकड़े गए बलरामपुर गैंग जो रेकी और फिर खेत के रास्ते आकर अपराध करते थे। उनका अपराध का लंबा इतिहास है, इसलिए उनपर गिरोह बंद अपराध के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए त्रिलोकपुर पुलिस बलरामपुर गैंग पर कार्रवाई करने की तैयारी है। इसमें शिवकुमार उर्फ बड़कन पथरकट्ट निवासी तिकुईया, केशव राम उर्फ लम्पट पथरकट्ट निवासी अर्जुनपुर, ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पथरकट्ट निवासी खैरी, राकेश पथरकट्ट थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, बूढ़े पथरकट्ट निवासी गांधी चक थाना खरगूपुर जनपद गोंडा पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेसरहा पुलिस ने नकबजनी के मामले में पकड़ गए बदरी विशाल मिश्र उर्फ खलनायक निवासी महुलानी, आदित्य मिश्र, गोबिंद निवासी भेढ़ौआ थाना खेसरहा ने नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात गिरोह बनाकर की गई थी। इनपर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इसकी कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी प्रकार ढेबरुआ थाना क्षेत्र में स्मैक के मामले में पकड़े गए महिला सहित चार आरोपियों पर भी गिरोह बंद अपराध के तहत कार्रवाई करेगी।

---
बोले जिम्मेदार
गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें चोरी सहित अन्य अपराध को करने वाले अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी, जिससे इन पर शिकंजा कसा जा सके और अन्य लोग अपराध के बारे में सोचे भी न।
- डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed