फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Freedom is meaningful only when it does not become an obstacle for others

Siddharthnagar News: स्वतंत्रता तब सार्थक है जब वह दूसरे के लिए बाधा न बने

Thu, 03 Sep 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Freedom is meaningful only when it does not become an obstacle for others
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर की ओर से बृहस्पतिवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है लेकिन यह स्वतंत्रता तब सार्थक है। जब वह दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मान में बाधा न बने।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी मुख्य पढ़ाई के साथ दो-तीन अतिरिक्त कौशल जरूर सीखने चाहिए। एआई और कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीकी दक्षताओं के साथ, व्यावहारिक और हाथों से किए जाने वाले कौशल भी जरूरी है। डिजिटल तकनीक ने ज्ञान और शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाया है। ऑनलाइन पुस्तकालय, शोध पत्रिकाएं, किताबें और अनुवाद के साधन विद्यार्थियों के लिए व्यापक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

दुनिया में भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है, ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश को अधिक समृद्ध, सशक्त और स्वाभिमानी बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने युवाओं से बदलती तकनीक के दौर में अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed