{"_id":"6aa451bc17582c56570c33e6","slug":"siddharthnagar-news-fraud-victim-gets-money-back-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164415-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठगी के पीड़ित को वापस कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठगी के पीड़ित को वापस कराई रकम
Sat, 12 Sep 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। साइबर फ्रॉड के जरिये खाते से निकाले गए 21 हजार रुपये खेसरहा थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार टीकूर निवासी प्रियांशु द्विवेदी ने 29 अगस्त को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। यूपीआई के जरिये उनके साथ 21 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल टीम ने बैंक के साथ समन्वय कर फ्रॉड की धनराशि को वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। 11 सितंबर को प्रियांशु के खाते में 21 हजार वापस करा दिए गए।