{"_id":"68d58fc881ce2118520da945","slug":"siddharthnagar-news-four-selected-for-state-level-athletics-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145309-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स के लिए चार का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स के लिए चार का चयन
Fri, 26 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:11 AM IST
सार
सिद्धार्थनगर की तीन महिला एथलीट 29-30 सितंबर को बरेली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इन खिलाड़ियों ने जिला और मंडल ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन से जिले में उत्साह है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
-29 व 30 सितंबर को बरेली में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले दो वर्षों से प्रशिक्षण ले रही तीन महिला एथलेटिक्स खिलाड़ी 29 और 30 सितंबर को बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। आर्या राय व उजाला गोस्वामी लांग जंप, संध्या साहनी 800 मीटर और स्नेहा यादव 200 मीटर में प्रतिभाग करेंगी। इन खिलाड़ियों ने पहले भी अहम प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किए हैं।
पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला एथलेटिक प्रतियोगिता 29 और 30 सितंबर को बरेली में आयोजित की जाएगी। इसमें एथलेटिक्स की कोच सुमन सिंह ने बताया कि जिले पर 19 सितंबर को चयन ट्रायल हुआ, इसमें चारों खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 20 सितंबर को आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बताया कि सभी खिलाड़ी दो वर्ष से प्रैक्टिस कर रही हैं जबकि आर्या राय और उजाला गोस्वामी नेशनल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। संध्या साहनी और स्नेहा यादव ने प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लिया है।