फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Foundation day of Vishwa Hindu Parishad celebrated

Siddharthnagar News: विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया

Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Foundation day of Vishwa Hindu Parishad celebrated
ढेबरुआ। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस रविवार को मुड़िला में स्थित मैरिज हाॅल में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य और अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि कुंवर नागेंद्र प्रताप, प्रांत मंत्री गोरक्ष प्रांत ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना, सेवा कार्य करना और हिंदू समाज को संगठित करना ही परिषद का मुख्य ध्येय है। इस दौरान विभाग संयोजक अजय प्रताप, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, विभाग मंत्री शिवजी, जिला उपाध्यक्ष संजय मित्तल, अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed