{"_id":"6a6a416eabb4bfb33b07e075","slug":"siddharthnagar-news-former-minister-honors-priests-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162004-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने किया पुजारियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने किया पुजारियों को सम्मानित
Wed, 29 Jul 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटवा। बिस्कोहर बाजार स्थित नारद कुटी पर बुधवार पूर्णिमा को पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंदिर के पुजारियों व साधू-संतों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में यहां के मठ-मंदिरों और ऋषियों, महर्षियों, महंतों और पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी युवा पीढ़ी को भारत की श्रेष्ठ गुरु-शिष्य परंपरा और व्यक्ति और समाज का मार्गदर्शन करने में गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करा रहे हैं। हमारे मठों और मंदिरों और धर्म गुरुओं ने सामाजिक समस्याओं के समाधान में भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है और आज भी इस भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम है। यही संदेश देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश के मठ-मंदिरों के महंतों और पुजारियों के सम्मान का कार्यक्रम किया है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजमणि दुबे, रामनरेश पासवान, जसवंत सिंह, सभासद लाल जायसवाल, बच्चाराम पांडेय आदि मौजूद रहे।