फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fog and westerly winds made us feel cold, melting increased

Siddharthnagar News: कोहरा और पछुआ ने कराया ठंड का अहसास, गलन बढ़ी

Sun, 07 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fog and westerly winds made us feel cold, melting increased
शहर के धूप के साथ कोहरे  में होकर आवागमन करते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को पछुआ हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। सुबह से ही सूरज घने कोहरा की चादर के पीछे छिपा रहा, जिससे पूरे दिन लोगों को गलन सताती रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन शाम चार बजे के बाद ही कोहरा बढ़ने के साथ गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से शाम को घना कोहरा छाया और दृश्यता बेहद कम रही। हालात ऐसे रहे कि सड़क पर वाहन की रफ्तार मंद पड़ गई। पछुआ के तेज चलने से शीतलहर जैसे हालात बन गए। बाजारों में सामान्य से कम भीड़ रही जबकि जरूरत के बिना लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड इसी तरह बनी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी ठंड बढ़ेगी। इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

गांव चिंदड़ के खेतों में जमा बारिश का पानी और बनी ढाणियां। संवाद

गांव चिंदड़ के खेतों में जमा बारिश का पानी और बनी ढाणियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed