{"_id":"6935bde6561741e8f10afba2","slug":"siddharthnagar-news-five-years-have-passed-but-the-construction-of-the-panchayat-bhawan-has-not-been-completed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149436-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच साल बीता, नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच साल बीता, नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण
Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांसी के विशुनपुर गांव में स्थित अधूरा पंचायत भवन। संवाद
- बांसी ब्लॉक क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बन रहा था पंचायत
गोल्हौरा । विकास खंड बांसी के विशुनपुर गांव में बन रहा पंचायत भवन पांच साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। इससे ग्राम पंचायत की ओर से होने वाली बैठकें इधर-उधर आयोजित की जाती हैं। वहीं इस मामले में कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
बांसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का ढांचा खड़ा कर प्लास्टर कर दिया गया है। पांच साल के बाद भी दरवाजे और खिड़कियों के फाटक नहीं लगे हैं। सभी कमरों के फर्श अभी नहीं बनाए गए हैं और किचन और शौचालय का काम भी अपूर्ण है। यह पंचायत भवन ग्रामीणों के गाय बांधने के काम आ रहा है। पूरा परिसर गंदगी से पटा हुआ है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत के लिए खरीदे गए कंप्यूटर का भी पता नहीं है।
ग्राम पंचायत सदस्य सिद्धेश्वर पांडेय ने बताया कि तहसील दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल कई बार पंचायत भवन के अधूरा होने और मानक विहीन निर्माण किए जाने की शिकायत की गई। इसके बाद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया। लाखों रुपये खर्च कर इस भवन को बनाया गया है, लेकिन अपूर्ण होने के कारण इसकी उपयोगिता शून्य है। इस उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया था, वह पूर्ण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।