{"_id":"6938697d721b4891d6086406","slug":"siddharthnagar-news-first-brutally-beaten-then-innocent-shreyas-throat-was-strangled-with-a-scarfsiddharthnagar-news-first-brutally-beaten-then-innocent-shreyas-throat-was-strangled-with-a-scarf-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149566-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहले बेरहमी से पीटा, फिर दुपट्टे से घोंट दिया था मासूम श्रेया का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहले बेरहमी से पीटा, फिर दुपट्टे से घोंट दिया था मासूम श्रेया का गला
Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पति ने दूसरी पत्नी खुशी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, गई जेल
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगंवा गांव में हुई थी दो दिन पहले तीन वर्षीय मासूम की हत्या का मामला
- दुकान के सामने को क्षति पहुंचाने पर मारने की बात कर रही है सौतेली मां
सिद्धार्थनगर/भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम श्रेया की हत्या उसकी सौतेली मां खुशी ने की थी। पुलिस के अनुसार, मासूम की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसने दुपट्टे से मासूम का गला घोट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदर खून के थक्के और चोट के निशान मिले हैं। बाहर जख्म होने की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट आने पर पति महेश अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। जेल जाते वक्त उसने दुकान के सामान को क्षति पहुंचाने पर गुस्से में मारने की बात कबूल की है। बेटी की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के चौरा बनगवा गांव निवासी महेश अग्रहरि कपड़े का व्यवसाय तो घर पर पत्नी काॅस्मेटिक की दुकान चलाती है। रविवार को महेश अग्रहरि सुबह करीब पांच बजे अपने तीन साल की मासूम बच्ची श्रेया को लाड प्यार कर दूसरी पत्नी खुशी के पास छोड़ कर कपड़ा खरीदने के लिए खलीलाबाद के लिए निकला था। अभी वह बेंवा चौराहे पर पहुंचा ही था कि पत्नी खुशी ने फोन पर बेटी का तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो बेटी के शरीर पर दांत काटने और चोट के कई निशान मिले। तत्काल उसे बेंवा सीएचसी ले गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को देर रात आई पीएम रिपोर्ट के बाद महेश की तहरीर पर पुलिस ने सौतेली मां खुशी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे आरोपी सौतेली मां खुशी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची की हत्या की थी। पति की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गला दबाने व आंतरिक रक्तस्राव से हुई मासूम की मौत
भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा में हुई मासूम तीन वर्षीय श्रेया के मौत के बाद सोमवार को देर रात पीएम रिपोर्ट आ गई है। इसमें श्रेया के मौत का असली वजह गला दबाने और आंतरिक रक्तस्राव के कारण बताई जा रही है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर दांत काटने सहित कुल आधा दर्जन चोट के निशान मिले हैं। मासूम श्रेया को दांत भी खुद आरोपी खुशी ने ही काटा था। थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और पति महेश अग्रहरि की तहरीर पर उसकी दूसरी पत्नी खुशी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
-- -
चुप कराने के लिए पीटा, नहीं मानी तो दबा दिया गला
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी खुशी ने बताया कि महेश अग्रहरि कपड़े का व्यवसाय करने के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। उसका मन लगा रहे इसलिए कॉस्मेटिक की दुकान खोली था। श्रेया आए दिन दुकान के सामानों को बिखेर दिया करती थी और कभी-कभी तोड़ भी देती थी। रविवार को सुबह महेश के घर से जाने के दौरान वह बार-बार पिता के साथ जाने की जिद कर रही थी। पति के जाने के बाद वह रो रही थी तो चुप कराने के लिए उसे पीट दिया और जब चुप नहीं हुई तो दुपट्टे से गला घोट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। मासूम को होश में लाने के लिए उसके हाथ व पैर में खुद ही दांत काटा। मगर जब श्रेया होश में नहीं आई तब महेश अग्रहरि को फोन पर श्रेया का तबीयत खराब होने की बात कह कर वापस बुलाया, तब तक श्रेया की मौत हो चुकी थी।