फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Firecracker shops set up away from the population

Siddharthnagar News: आबादी से दूर सजीं पटाखे की दुकानें

Sat, 18 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Firecracker shops set up away from the population
बीएसए ग्रांउड पर लगने लगी पटाखे की दुकान। संवाद
बांसी। सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बे में भीड़भाड़ और आबादी से दूर माघ मेला मैदान में धनतेरस से पटाखे की दुकानें सज गईं हैं। इसके लिए तहसील प्रशासन ने 18 से 20 अक्तूबर कुल तीन दिन के लिए 90 अस्थाई लाइसेंस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने कस्बा सहित पूरे तहसील क्षेत्र में मुख्य शमन अधिकारी, सीओ और कोतवाली की आख्या प्राप्त कर पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किया है। साथ ही अग्निशमन विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। प्रतिबंधित तेज आवाज वाले पटाखा बेचने को वर्जित किया गया है।
विज्ञापन

सभी दुकानों पर एक अदद एवीसी या डीसीपी फायर एक्सटिंग्यूशर, ड्रम में दो सौ लीटर पानी मय बाल्टी, 10 घन फुट बालू बेलचा सहित रखने के निर्देश दिए हैं। माघ मेला मैदान में पटाखा की दुकान सज गईं हैं और पटाखा खरीदने वालों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed