फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fire breaks out in cattle shed; 22 animals burnt to death

Siddharthnagar News: पशु शेड में लगी आग, 22 पशुओं की झुलसकर मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fire breaks out in cattle shed; 22 animals burnt to death
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के अजिगरा गांव में मंगलवार रात पशु शेड में अचानक आग लगने से 24 पशु इसकी चपेट में आ गए। इनमें एक गोवंश, एक भैंस और करीब 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो पशु झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तुलसी पासवान के छप्पर में देर रात अचानक आग लगी। आग तेजी से फैलने के कारण छप्पर में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। कुछ ही देर में आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

छप्पर के पास साइकिल मरम्मत का सामान भी रखा था। आग की चपेट में आने से साइकिल रिपेयर की टंकी, टायर और ट्यूब समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान तौलन यादव और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सूचना पर हल्का लेखपाल महेंद्र सहानी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed