फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: FIR registered against doctor for negligence in treatment and threatening the complainant

Siddharthnagar News: इलाज में लापरवाही, शिकायत पर धमकी डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: FIR registered against doctor for negligence in treatment and threatening the complainant
मोहाना थाना क्षेत्र के विद्या हॉस्पिटल का मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर स्थित विद्या अस्पताल के के संचालक पर इलाज में लापरवाही और प्रक्रिया देने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए शिकायत पत्र पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। काार्वाई अस्पताल संचालक डाॅ. अजय यादव के विरुद्ध की गई है।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर निवासी पंकज चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के रमेश पटवा के पेट में उपचार के दौरान डीजे स्टेंट डाला गया था, जिसे बाद में निकालने की बात कही गई। आरोप है कि निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने एक स्टेंट निकाल दिया जबकि दूसरे के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। 22 अगस्त को रमेश के पेट में तेज दर्द हुआ और पेशाब में खून आने लगा। दूसरे अस्पताल में जांच कराने पर पेट में डीजे स्टेंट मौजूद होने की जानकारी मिली। 24 अगस्त को दूसरे अस्पताल में स्टेंट निकाला गया। आरोप है कि शिकायत करने पर चिकित्सक ने फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने संबंधित डॉक्टर पर प्राथमिक की दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में प्राथमिक की दर्ज कर ली गईहै। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed