{"_id":"6a873e3104aecd36a20e3101","slug":"siddharthnagar-news-files-resolved-on-the-spot-at-the-consolidation-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163187-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चकबंदी शिविर में मौके पर निस्तारित की गईं पत्रावलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चकबंदी शिविर में मौके पर निस्तारित की गईं पत्रावलियां
Thu, 20 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चकबंदी से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील नौगढ़ के ग्राम जगदीशपुर गांट में विशेष शिविर आयोजित किया गया।
पंचायत भवन में चकबंदी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में लगे शिविर में उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम की धारा 9ए(2) से संबंधित पत्रावलियों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
शिविर में चकबंदी अधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पत्रावलियों की सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण किया। इस दौरान ग्रामीणों को चकबंदी प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। मौके पर समस्याओं के समाधान से ग्रामीणों में संतोष और खुशी दिखाई दी।
शिविर में ग्राम प्रधान चंदिका यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण में पेशकार (चकबंदी अधिकारी) नौगढ़ विजय चौधरी, चकबंदीकर्ता नवीन मलिक और चकबंदी लेखपाल तेज प्रताप चौधरी ने सहयोग किया। ग्रामीणों की ओर से राजू, परशुराम, सोनू, विशंभर आदि ने भी प्रक्रिया में सहयोग दिया।