फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Filaria is a serious disease, vigilance is necessary for its elimination

Siddharthnagar News: फाइलेरिया गंभीर बीमारी, उन्मूलन के लिए सतर्कता जरूरी

Tue, 26 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Filaria is a serious disease, vigilance is necessary for its elimination
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसमें फाइलेरिया की जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि फाइलेरिया से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया एक पैरासाइट डिजीज है जो निमेटोड कीड़े परजीवी मच्छरों की प्रजातियों के काटने से होता है। फाइलेरिया दुनिया भर में विकलांगता और विरूपता बढ़ाने वाला सबसे बड़ा रोग है। पैरों में सूजन, बाहों, पैरों में सूजन, सिर दर्द, बुखार आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। फाइलेरिया से बचाव के लिए हम सभी को फाइलेरिया की दवा लेनी चाहिए, अपने आस-पास का वातावरण साफ-सुथरा रखना चाहिए, घरों के आस-पास व घरों में पानी नहीं इकट्ठा होने देना चाहिए, पूरी बाह के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और घरों में उपयोग होने वाले आंवला, अश्वगंधा, अदरक, लौंग आदि का उपयोग अपने दिनचर्या में करें। कार्यक्रम में सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रवेश दूबे, राजेश कुमार शर्मा, यतींद्र नाथ मिश्र, राजेश सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, ध्रुवपति यादव, नंद कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed