{"_id":"693b051beb004c883c06c55f","slug":"siddharthnagar-news-fight-broke-out-over-demanding-money-for-jewellery-fir-registered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149714-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जेवर के रुपये मांगने को लेकर हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जेवर के रुपये मांगने को लेकर हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 11 Dec 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
- इटवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है मामला
इटवा। नगर पंचायत इटवा में जेवर के रुपये मांगने को लेकर हो रही पंचायत के दौरान हुई मारपीट में इटवा पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात दिए तहरीर में गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी इंद्रसेन सोनी ने बताया कि राजपुर डिहवा रोड निवासी अंकित सोनी को सोने का जेवर बना कर दिए थे। जिसका हिसाब मांगने बुधवार देर शाम 8 बजे उनके घर गया था। जहां अंकित सोनी व उसके साथी विकास सोनी व उनके द्वारा बुलाए गए सत्यम पांडेय ग्राम मूसा थाना इटवा व अन्य 10 लोग नाम व पता अज्ञात मुझे गाली गुप्ता देते हुए मारने लगे। बीच-बचाव करने आए मेरे बेटे को भी इन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अंकित सोनी ने तहरीर देते हुए बताया कि इंद्रसेन सोनी, शनि सोनी, प्रदीप सोनी, राहुल सोनी, रोहित सोनी, रोहन सोनी, राज सोनी मेरे घर आकर मुझे व मेरे पिता को मारने-पीटने लगे। विरोध करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में एसओ रवीन्द्र सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।