फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Family living in poverty...sons work as delivery boys

Siddharthnagar News: मुफलिसी में गुजारा कर रहा परिवार...बेटे डिलेवरी ब्वॉय का करते हैं काम

Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Family living in poverty...sons work as delivery boys
इटवा क्षेत्र के शाहपुर पुरानी बाजार में भगवा झंडा लगा राजीव जयसवाल उर्फ राजू व बगल में चैनल लगा
-50 लाख नकदी के साथ पकड़े गए राजू का भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के शाहपुर पुरानी बाजार निवासी के पास दो कमरों का है आवास
विज्ञापन

भनवापुर। गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में 50 लाख रुपये के साथ शुक्रवार को इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर पुरानी बाजार निवासी राजीव जायसवाल उर्फ राजू के पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं कि उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई। इसके बात की नगर में और उसके जानने वालों में चर्चा है। राजू के दो बेटे हैं जो डिलेवरी ब्वॉय का काम करते हैं। जबकि, उसकी पत्नी गृहिणी है, जो दो कमरों के मकान में बेटों के साथ रहती है। परिवार मुफलिसी में गुजारा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुरानी बाजार निवासी राजू और अनिल दो भाई हैं। करीब सात साल पहले राजू शाहपुर में ही एक गल्ला व्यवसायी के यहां मुनीम का काम करता था। बाद में काम छोड़कर वह महराजगंज जिले के नौतनवां में अपने रिश्तेदारी में काम करने लगा और वहीं रहने लगा। वहीं, बड़े भाई अनिल जायसवाल डुमरियागंज में एक शराब की दुकान पर मुनीम का काम करते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजू के पास इतना पैसा आया कहां से जबकि उसके बीवी-बच्चे मुफलिसी में जीवन यापन कर रहे हैं। राजू के घर के आसपास के लोग भी इनके बारे में बात करने या कुछ बताने से कतराते हैं।
विज्ञापन

---

कभी-कभार बीवी-बच्चों से मिलने आता है राजू

जिले के शाहपुर पुरानी बाजार निवासी गोरखपुर में 50 लाख नकदी के साथ पकड़ा गया राजू कभी कभार शाहपुर अपने बीवी बच्चों से मिलने आता था। सूत्रों की मानें तो भले ही घर वह आता था, मगर बीवी-बच्चों का किसी तरह का सहयोग नहीं करता था। शनिवार को राजू के पकड़े जाने की सूचना पर पत्नी घर के भीतर से ही किसी से बात करने से इन्कार कर रही है। उसका कहना है कि पति निर्दोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed