{"_id":"6a9daaf18a98e6a285085263","slug":"siddharthnagar-news-family-does-not-come-forward-in-case-of-girls-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164115-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्ची से मौत के मामले में परिवार नहीं आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्ची से मौत के मामले में परिवार नहीं आए आगे
Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के साड़ी तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची की मौत का मामला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के साड़ी तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में हंगामे के बाद रविवार को परिवार ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। पोस्टमार्टम के लिए भी कोई आगे नहीं आया। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ की ओर कमेटी गठित करके जांच के संबंध में निर्देश दिए थे।
अस्पताल संचालक डॉक्टर ने बच्ची को पहले ही बीमार होना और बीआरडी में दवा चलने की बात बताई है। साथ ही बुखार के इलाज के लिए बच्ची को लेकर आगे आने की बात कही है। कठेला गर्वी गांव निवासी बच्ची की मां के अनुसार शुक्रवार को बेटी जया को तेज बुखार होने पर वह साड़ी तिराहा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी।
परिजन का कहना है कि दवा देने के बाद भी बच्ची को आराम नहीं मिला। शनिवार को वह दोबारा बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि वहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजन उपचार में लापरवाही बरतने के साथ ही इंजेक्शन का ओवरडोज देने का आरोप लगा रहे थे। उनका यह भी आरोप है कि उपचार की पर्ची फाड़ दी गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इन आरोपी को अस्पताल संचालक व डॉक्टर ने निराधार बताया था।
विज्ञापन
इस संबंध में शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।