फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : False pride gave the excuse of brutality, madness made him a murderer

Siddharthnagar News: झूठी शान ने दिया दरिंदगी का बहाना, सनक ने बनाया कातिल

Sun, 24 Aug 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : False pride gave the excuse of brutality, madness made him a murderer
मिश्रौलिया क्षेत्र के नागचौरी गांव में  मृतक का शव घर पर रखकर गुस्से में परिजनो को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया क्षेत्र के नागचौरी गांव में रामकला निषाद की हत्या के पीछे वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव के लोगों के मुताबिक मनबढ़ मुकेश झूठी शान में रामकला से रंजिश रखता था। झूठी शान के बदले की आग ने ही उसे दरिंदा बना दिया और शनिवार को खूनी खेल खेलते हुए उसने रामकला की हत्या कर दी। रामकला की पत्नी और बेटी पर भी जानलेवा हमला किया जिनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। रामकला के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह क्रिकेट खेलकर लौट रहा था, रास्ते में मुकेश ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता की हत्या कर दी, मां और बहन को भी लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए विवाद में इतना बड़ा खूनी खेल ही वजह को लेकर सवाल उठा रहा है। गांव के लोग इसके पीछे पुरानी अदावत बता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश के परिवार के लोग दिल्ली में रोजगार करते हैं। मुकेश भी दिल्ली में ही रहता था। मनबढ़ मुकेश दिल्ली में भी मारपीट करता था। गांव में दो लोगों से हुए विवाद में उसके खिलाफ केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दो साल पहले मुकेश के परिवार की एक लड़की घर छोड़कर किसी के साथ चली गई थी। मुकेश इसमें रामकला निषाद का हाथ मानता था और उससे रंजिश रखने लगा। उसने रामकला के परिवार की एक लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और बाद में वह उसे लेकर दिल्ली चला गया था। गांव के लोगों ने इस मामले में सुलह-समझौता करा दिया था। लड़की उस समय नाबालिग थी और मुकेश ने बालिग होने पर लड़की की शादी करने पर हत्या की धमकी दी थी। उस समय लोगों को लगा कि समय के साथ मामला शांत हो जाएगा लेकिन मुकेश बाद में भी लड़की को परेशान करता रहा।
विज्ञापन

वारदात के बाद लड़की को बाइक पर लेकर भागा : बताया जा रहा है कि शनिवार को मुकेश चाकू दिखाकर लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। रामकला उसे बचाने के लिए दौड़े तो चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। उनकी पत्नी और बेटी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के बाद मुकेश घायल लड़की को बाइक पर करीब 500 मीटर तक लेकर गया, फिर उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालभर पहले रामकला ने बचाई थी मुकेश की जान : सनकी और झगड़ालू प्रवृति का मुकेश अक्सर विवाद करता था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब सालभर पहले मुकेश का झगड़ा नागचौरी गांव के ही दूसरे टोले के लोगों से हुआ था। लोगों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया था। वह भागकर आया तो पड़ोसी और बिरादरी का होने के कारण रामकला ने उसे अपने घर में छिपा लिया था। लोग उसे ढूंढ़ते हुए पहुंचे तो रामकला ने टाल दिया था। हालांकि, इसके बाद भी सनकी मुकेश के भीतर की रंजिश की आग ठंडी नहीं हुई और शनिवार को उसने रामकला की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed