फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Exam results for five PG second-semester subjects released on the Samarth portal

Siddharthnagar News: समर्थ पोर्टल पर जारी हुआ पीजी द्वितीय सेमेस्टर के पांच विषयों का परीक्षा परिणाम

Thu, 06 Aug 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Exam results for five PG second-semester subjects released on the Samarth portal
- एमए के चार विषय और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का परिणाम घोषित
विज्ञापन

- समर्थ पोर्टल व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकेंगे छात्र, गलत सूचना मिलने पर परिणाम हो सकता है निरस्त
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (शैक्षिक सत्र 2025-26) के पांच विषयों के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए। छात्र समर्थ पोर्टल के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि एमए (अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन एवं उर्दू) के साथ एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों में उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। यदि किसी छात्र द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र में गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी दी गई है और बाद में उसकी पुष्टि होती है, तो विश्वविद्यालय के नियमानुसार संबंधित छात्र का परीक्षा परिणाम निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर लॉगइन कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है ताकि छात्र और महाविद्यालय आसानी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की कि वे परीक्षा परिणाम की जानकारी जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। साथ ही परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश, अगली सेमेस्टर की प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed