फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Engineering studies...ability wasted in fraud

Siddharthnagar News: इंजीरियरिंग की पढ़ाई...काबिलियत ठगी में खपाई

Thu, 18 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Engineering studies...ability wasted in fraud
सिद्धार्थनगर। आईटी और तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवाओं ने अब अपनी काबिलियत का इस्तेमाल नौकरी में नहीं बल्कि साइबर ठगी को अंजाम देने में करना शुरू कर दिया है। कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस की पकड़ में आए 1.07 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों में दो आईटी के महारथी हैं, उनके पास टेक्निकल डिग्री है। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। पकड़े गए अपराधियों ने बेहद संगठित तरीके से गिरोह बनाया है। इसमें तकनीकी एक्सपर्ट, बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों के साथ रकम निकालने वालों की अलग-अलग टीम काम कर रही थी। पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की टीमें अब मोबाइल लोकेशन, सेल आईडी और डिजिटल ट्रेस के जरिये पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आ रहा है कि ठगी करने वालों का गिरोह दो स्तरों पर काम कर रहा था। एक वर्ग वह था, जो फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिये लोगों को विश्वास में लेकर शिकार बनाता था जबकि दूसरा वर्ग बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के जरिये ठगी की रकम आने पर इसे निकालने का काम करता था। कुछ लोगों ने के लालच में अपने बैंक खाते गिरोह को दे दिए। वहीं, कई खातों का इस्तेमाल केवल रकम को इधर-उधर घुमाने के लिए किया गया। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, ठगी में शामिल लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

एक ही समय में कई शिकार: कपिलवस्तु पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की टीम अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, आईपी एड्रेस, सेल आईडी और लोकेशन डाटा के आधार पर पूरे नेटवर्क के सुराग तलाश रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों और राज्यों में बैठे होकर एक ही समय में कई लोगों को निशाना बना रहे थे। इसी प्रकार की शिकायत होने पर जांच भी शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि तकनीकी जानकारी होने के कारण आरोपी बार-बार सिम बदलते, वीपीएन का इस्तेमाल करते और खातों में रकम ज्यादा देर तक नहीं रोकते थे, जिससे ट्रेस करना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार उच्च शिक्षा प्राप्त: इस मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके शहजाद खान निवासी कस्बा अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु,आशीष कुमार मिश्रा उर्फ अन्नू मिश्रा मूल निवासी ग्राम बरकुल थाना चाकरचौड़ा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल, वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु। परवेज मूल निवासी ग्राम भैंस कुंडा थाना पकड़ी जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु, अब्दुल अहद निवासी बेलौहा बाजार थाना खेसरहा, मोहम्मद वसीम निवासी अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। इसमें शहजाद खान और परवेज ने उच्च शिक्षा में टेक्निकल की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed