{"_id":"68a8c648e0d6afe81c001efc","slug":"siddharthnagar-news-employment-servants-should-not-be-asked-to-do-blo-and-crop-survey-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143232-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों से बीएलओ और क्राॅप सर्वे का न लिया जाए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों से बीएलओ और क्राॅप सर्वे का न लिया जाए काम
Sat, 23 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
- डुमरियागंज में रोजगार सेवकों ने मांगों के समर्थन में डुमरियागंज तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को बीएलओ और क्राॅप सर्वे की ड्यूटी में लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक से तहसील पहुंच कर रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट से हटकर लोकसभा, विधानसभा और ग्राम पंचायत निर्वाचन को लेकर और एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष कुलदीप सोनी की अगुवाई में रोजगार सेवक डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में डुमरियागंज तहसील परिसर में पहुंचकर नारेबारी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रोजगार सेवकों को बीएलओ और क्राॅप सर्वे कार्य ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। बर्डपुर की रोजगार सेविका कृष्णावती चौधरी पर गलत तरीके से दर्ज एफआईआर को वापस लेने और पूरे प्रकरण की उच्चाधिकारियों से जांच करवाए जाने की मांग की। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी की अगर रोजगार सेवकों से प्रशासन ने मनमाने पूर्ण ढंग से निर्वाचन कार्य और क्रॉप सर्वे कार्य लेने का प्रयास किया गया तो सभी रोजगार सेवक पूरे जिले के ब्लाॅकों में 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को बाध्य हो जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
एसडीएम राजेश कुमार ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सोनी, मनोज सिद्धार्थ, प्रदीप चौधरी, जुनैद अहमद, जुग्गीलाल, रामप्रसाद, आलोक सोनी आदि मौजूद रहे।