फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis placed on verification of booth committees during the meeting

Siddharthnagar News: बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन पर दिया गया जोर

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis placed on verification of booth committees during the meeting
इटवा। स्थानीय कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को बूथ सत्यापन की बैठक हुई। वक्ताओं ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो दिन के भीतर बूथ समितियों का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिव नाथ चौधरी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ समितियों के सत्यापन अभियान को समयबद्ध पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से है। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक मंडल प्रवासी की जिम्मेदारी तय की गई है जो शक्ति केंद्र संयोजक के साथ मिलकर बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं को व्यक्ति नहीं बल्कि कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ समिति उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने का आह्वान किया। अभियान संयोजक राकेश मिश्र और सह संयोजक रामजी मौर्य और राम निवास विश्वकर्मा ने सत्यापन अभियान की कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बैठक में चेयरमैन विकास जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, दीप नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed