फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Elderly woman missing for a month found in Ayodhya

Siddharthnagar News: एक माह से लापता वृद्धा अयोध्या में मिली

Thu, 10 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Elderly woman missing for a month found in Ayodhya
लापता वृद्धा को परिजनों को सौंपती पथरा पुलिस। स्रोत विज्ञ​प्ति
- पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजन को सौंपा, परिवार ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

- घर से भटककर पहुंच गई थीं अयोध्या, पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पथरा। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के जमुनी पाठक गांव से एक माह पहले लापता वृद्धा अयोध्या में मिली। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने वृद्धा को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली।
जमुनी पाठक निवासी रामलोटन की पत्नी सुभावती देवी एक अगस्त को घर से भटककर कहीं चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद पति रामलोटन ने पथरा बाजार थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की जांच उपनिरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन

पुलिस की जांच के दौरान जानकारी मिली कि सुभावती देवी भटकते हुए अयोध्या पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने परिजन के साथ अयोध्या पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें लेकर लौटे और परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed