फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: ED raid creates panic... shopkeepers in panic

Siddharthnagar News: ईडी के छापे से हड़कंप... दहशत में दुकानदार

Mon, 15 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: ED raid creates panic... shopkeepers in panic
दुकान में रखा हुआ कफ सिरप।
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के कई हिस्सों में कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताबड़तोड़ छापेमारी से जिले में भी हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को जिले के कई हिस्सों में मेडिकल स्टोर संचालकों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

कई इलाकों में दुकानदार दिनभर शटर उठते-गिरते नजर आ रहे हैं। होलसेल का काम करने वाले दुकानदारों ने तो दुकान ही नहीं खोली। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक रिकाॅर्ड में हेराफेरी का खेल इनके द्वारा ही किया जाता है।
विज्ञापन

दवा के धंधे से जुड़े लोगों के मुताबिक संभावित कार्रवाई की आशंका के चलते दवा बाजार में बेचैनी है। कारोबारी अपनी दुकानों पर रहने से कतरा रहे हैं। डुमरियागंज में जांच के दौरान कफ सिरप में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। रैक तो मिला, लेकिन उसका रिकाॅर्ड न मिलने के बाद दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। गोरखपुर और लखनऊ की आपूर्ति के चेन से जुड़ी सप्लाई होने के बाद सामने आई थी, लेकिन उसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। ईडी की सक्रियता ने पूरे जिले के दवा कारोबार, खासकर कफ सिरप की बिक्री और सप्लाई चेन को संदेह के घेरे में ला दिया है। सूत्रों के मुताबिक शासन की टीम कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई चेन की गहन जांच पहले ही कर चुकी है और उसी के आधार पर अब ईडी की नजर जिले पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय स्तर की टीम दो बार मेडिकल स्टोर और थोक कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों का सर्वे कर चुकी है। इन सर्वे में मिली जानकारियों के आधार पर बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। जिले में दवा के होलसेल कारोबार का नेटवर्क व्यापक है, ऐसे में छापेमारी की आंच कई ठिकानों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed