फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: E-rickshaw driver killed in accident, companion injured

Siddharthnagar News: हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, साथी घायल

Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: E-rickshaw driver killed in accident, companion injured
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों लेहड़ा देवी मंदिर से सवारी छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी राज (22) पुत्र नन्हे ने करीब डेढ़ माह पहले ई-रिक्शा खरीदा था। वह सवारी ढोने का काम करता था। बृहस्पतिवार को नौगढ़ से लेहड़ा देवी मंदिर तक सवारी छोड़ने की बुकिंग मिलने पर वह पुरानी नौगढ़ के रामप्रसाद नगर निवासी अपने साथी दिलीप (22) के साथ निकला था।
विज्ञापन

मंदिर से सवारी छोड़कर दोनों लौट रहे थे। पकड़ी चौराहे से कुछ दूरी पर नौगढ़ की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया जबकि दिलीप का उपचार चल रहा है।

राज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। एसओ उसका बाजार संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed