{"_id":"6af35662f46d2c833b0f88b1","slug":"shri-ram-katha-to-be-held-in-bharatbhari-starting-december-2nd-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167908-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारतभारी में दो दिसंबर से होगी श्रीराम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारतभारी में दो दिसंबर से होगी श्रीराम कथा
Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत भारतभारी स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में दो से 11 दिसंबर तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कर्मयोगी परिवार के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूर्व विधायक ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु कथा सुनाएंगे। एक दिसंबर को उनका आगमन होगा, जबकि दो दिसंबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन