{"_id":"68aa0eb3c0e339254e0e4727","slug":"siddharthnagar-news-drizzling-rain-brought-relief-amid-the-movement-of-clouds-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143299-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम बारिश ने दी राहत
Sun, 24 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
सिद्धार्थनगर। बादलों की आवाजाही के बीच बीते दो दिन से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत दी है। शनिवार को भी पूरे दिन धूप-छांव से लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को सुबह में धूप खिली, लेकिन बादलों की आवाजाही से यह बेअसर रही। धूप-छांव का मौसम होने से दिनभर सड़कों पर चहल-पहल रही। कुछ हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। दोपहर में एक फिर तेज धूप खिला, जिससे लोगों को सड़क पर गर्मी का अहसास हुआ। उमस मौसम ठंडा रहने से मुश्किल नहीं हुई। पार्क में पानी भरने से बच्चों को खेलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। दो दिन बाद बारिश और गर्मी का भी असर न होने से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश से किसानों की धान की फसल को राहत मिली। पैदावार प्रभावित न हो, इसके लिए किसानों ने यूरिया का छिड़काव भी किया। मौसम अनुकूल होने से दवा का भी छिड़काव करवाया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवाओं का दबाव होने से उमस से राहत मिली है। आगे भी बारिश होने की संभावना है। धूप-छांव का मौसम रहेगा।
-- -- -- --