{"_id":"68fa680cdd7d66915e0796ec","slug":"siddharthnagar-news-dpharma-student-dies-in-a-road-accident-in-mumbai-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146908-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में डीफार्मा के छात्र की मुंबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में डीफार्मा के छात्र की मुंबई में मौत
Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान के पुत्र रामकेवल (17) की मुंबई में मार्ग दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई है। मृतक बंगलूरू में डीफार्मा कर रहा था और दीपावली के अवकाश पर अपने भाई के पास मुंबई घूमने के लिए गया था। उसकी मौत की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी रामकेवल (17) पुत्र राम आसरे बंगलूरू में डीफार्मा कर रहा था। दीपावली के अवकाश के कारण वह घूमने के लिए मुंबई के मान खुर्द स्टेशन के निकट सोनापुर अपने बड़े भाई के घर चला गया।
बुधवार को बाइक से लौटते वक्त एक ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद लाश गांव लाई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक चार भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। मृतक के पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं। वह एक माह पहले ही बंगलूरू गया था। मृतक की मौत की सूचना पर परिवार सहित पूरे गांव में शोक व्याप्त है।