{"_id":"68fa6d4481f014d8350a1304","slug":"siddharthnagar-news-do-not-share-otp-and-bank-details-with-anyonecontact-on-suspicious-calls-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146904-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ओटीपी व बैंक विवरण किसी से साझा न करें...संदिग्ध कॉल पर संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ओटीपी व बैंक विवरण किसी से साझा न करें...संदिग्ध कॉल पर संपर्क करें
Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के लौहरौली गांव में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत बहू सम्मेलन, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण साझा ना करें, साथ ही किसी अंजान नंबर से आए फोन कॉल रिसीव ना करें। उन्होंने बताया कि जागरूक व सतर्क रहें। किसी भी समस्या के लिए पुलिस को सूचित करें।
महिलाओं के अधिकार व उनके साथ हो रहे अत्याचार व प्रताड़ना को लेकर जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल प्रीति व कंचन सिंह ने बताया कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
प्रीति ने बताया कि अगर किसी महिला से पति अनायास शराब के नशे में मारपीट करता है, दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है या फिर आते-जाते समय कोई शोहदा छेड़छाड़ करता है ताे 112, 1090, 1076, 181, 1930 नंबरों पर तत्काल सूचित करें।
इस दौरान सूचना देने वाले का नाम-पता आदि गोपनीय रखा जाता है। कंचन सिंह ने बताया कि थाने पर भी महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है।
किसी भी प्रकार की महिलाओं का उत्पीड़न होने पर सीधे थाने पर शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। इस दौरान धनंजय दुबे, सत्य प्रकाश यादव, बालक चौधरी, विमला देवी, ज्ञानमती आदि मौजूद रहीं।