{"_id":"6aef60186c16a5d37e03f7a8","slug":"siddharthnagar-news-diwali-dampened-for-rozgar-sevaks-due-to-non-receipt-of-honorarium-for-five-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167816-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों की दिवाली फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों की दिवाली फीकी
Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
- दिवाली से पहले भुगतान की उम्मीद लगाए रोजगार सेवकों को हुई निराशा, परिवारों में छाई मायूसी
पथरा। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। मिठवल ब्लॉक में तैनात 91 रोजगार सेवकों के साथ ही अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित मनरेगा के तहत नियुक्त अन्य कर्मचारियों का पांच माह से मानदेय बकाया है। ये कर्मचारी अब नई योजना वीबी-जी राम जी के तहत भी कार्य कर रहे हैं।
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि दिवाली से पहले बकाया मानदेय मिल जाएगा, जिससे वे परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकेंगे। लेकिन भुगतान नहीं होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रोजगार सेवकों और उनके परिवारों में मायूसी छाई हुई है। मिठवल के अलावा बांसी, खेसरहा सहित जिले के अन्य ब्लॉकों में भी मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिल सका है।
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि विभिन्न विभागों में दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस और मानदेय भुगतान के लिए पत्र जारी किए गए, लेकिन ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। अल्प मानदेय पर काम करने वाले जिले के सभी रोजगार सेवकों का पांच माह का भुगतान लंबित है। ऐसे में इस बार उनकी दिवाली फीकी रहेगी।