फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Divya Prakash becomes President, Ajay becomes General Secretary

Siddharthnagar News: दिव्य प्रकाश अध्यक्ष, अजय महामंत्री बने

Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Divya Prakash becomes President, Ajay becomes General Secretary
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव में दिव्य प्रकाश शुक्ल अध्यक्ष, अजय कुमार पांडेय महामंत्री और श्रीकृष्णा मिश्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आठ सितंबर को व मतगणना बुधवार को हुई। घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर दिव्य प्रकाश शुक्ला ने निकटतम प्रतिद्वंदी इंदु कुमार सिंह से 56 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दिव्य प्रकाश शुक्ल को 217 मत, इंदू कुमार सिंह को 161, रवींद्र पांडेय को 150, राधेश्याम मिश्र को 54 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव में उतरे देवेंद्र नाथ शुक्ल को 502 और दूसरे प्रत्याशी रहे हरिहर प्रसाद पाठक को 129 मत मिले। देवेंद्र नाथ शुक्ला ने अपने प्रतिद्वंदी हरिहर प्रसाद पाठक को 373 मतों से हरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर अजय कुमार पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद झा को 107 मत से जीत हासिल की। महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय कुमार पांडेय को 358, सच्चिदानंद झा को 251 और सिद्धनाथ को 40 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों पर बृजेश प्रताप सिंह 366 मत एवं उमाशंकर पांडेय 330 मत पाकर विजयी हुए। जबकि तीसरे प्रत्याशी प्रशांत कुमार मिश्रा को 270 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरे दो प्रत्याशियों में द्विजेंद्र कुमार पांडेय को 360 मत मिले, उन्होंने 266 मत पाने वाले अनूप कुमार मिश्रा को 94 मत से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकृष्णा मिश्र को 372 और प्रतिद्वंदी राजेश को 260 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed