फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Divide children into groups and do separate activities: Governor

बच्चों को ग्रुप में बांटकर अलग-अलग गतिविधि कराएं : राज्यपाल

Tue, 11 Nov 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Divide children into groups and do separate activities: Governor
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
सिद्धार्थनगर। बच्चों की प्रतिभा को पहचाने। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे के खाने, सोचने, बैठने एवं अन्य गतिविधियां सिखाई जाती हैं। केंद्रों पर बच्चे नियमित आए जो किट आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया गया है, उन्हें उपयोग करने के लिए बच्चों को ग्रुप में बांटकर अलग-अलग गतिविधि कराएं।
विज्ञापन

ये बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में केंद्रों को सक्षम और संसाधन संपन्न बनाने की एक सशक्त पहल के तहत आयोजित आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराए। किस तरह से बच्चों को पढ़ाना है, इसकी जानकारी दें। बच्चों को योग, व्यायाम भी सिखाएं।
विज्ञापन

केंद्रों पर अच्छा और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनना चाहिए। बच्चों को बैठाकर खाने की आदत डाले। 9-15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। इसमें दो वैक्सीन छह माह के अंतराल पर लगना है। प्रधानमंत्री ने भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। उत्तर प्रदेश में चार लाख टीबी मरीज ठीक हुए हैं। पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि थर्ड जेंडर के लिए केंद्र सरकार की ओर से योजना बनाई गई है। इन लोगों की ओर से अच्छा गायन और वादन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि वह दो दिन से जनपद में प्रवास पर हैं। तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय स्थापित है। यह गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली रही है। आंगनबाड़ी की बहने प्रारंभिक शिक्षा देती है। प्रधानमंत्री की ओर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है। 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग कर रही है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में 3140 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें 3.76 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सीआरएस मद से आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री स्कूल किट का वितरण कराया गया है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के तहत केंद्रों पर 100 आरओ, 100 ईसीसीई किट, 86 एलईडी टीवी, 121 रेनवाटर हार्वेस्टिंग और 100 पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया है।

आयुष्मान भारत योजना, पीएमसूर्य घर योजना, श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह के लिए अनुदान और मुख्यमंत्री युवा ऋण वितरण योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिवपति इंटर काॅलेज की छात्राओं की ओर से सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed