फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: District in-charge seen gauging the pulse of party workers

Siddharthnagar News: कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते दिखे जिला प्रभारी

Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: District in-charge seen gauging the pulse of party workers
- भाजपा के उसका मंडल की मासिक बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता से मजबूत होगा संगठन
विज्ञापन

उसका बाजार। भाजपा के उसका मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा के जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रवीण गुप्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा। सभी पदाधिकारी अपने प्रभार वाले बूथों पर नियमित प्रवास करें और जनता से सीधा संपर्क बनाए रखें। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए बूथों को मजबूत बनाना जरूरी है। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन की नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राकेश आर्या, मंडल महामंत्री बंशीधर पांडेय, हेमंत जायसवाल, रामसुरेश चौहान, रामभरोस चौहान, सच्चिदानंद चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed