फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: District athletics competition on the 7th; players to be selected

Siddharthnagar News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात को, खिलाड़ियों का होगा चयन

Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: District athletics competition on the 7th; players to be selected
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- चयनित खिलाड़ी नवंबर में हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में लेंगे हिस्सा
सिद्धार्थनगर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चौथी जिला ओपन स्कूल/क्लब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल सात अक्तूबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें जिले के विद्यालयों, क्लबों और युवा खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम)-2026 के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। अंडर-14 में ट्रायथलॉन के विभिन्न वर्गों के तहत 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर दौड़, बैक थ्रो और किड्स जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं होंगी। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स, 600 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और पेंटाथलॉन की स्पर्धाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों को आयु की पुष्टि के लिए मूल जन्म प्रमाणपत्र या हाईस्कूल की अंकतालिका और पहचान के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि छह अक्तूबर शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। पंजीकरण जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑफलाइन या व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed