फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dispute over removing bike from Nepal border, police beat up youth, angry people protested

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर बाइक हटाने को लेकर विवाद, पुलिस ने युवक को पीटा, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dispute over removing bike from Nepal border, police beat up youth, angry people protested
- सीमा से से सटे नेपाल के चाकरचौड़ा में हुआ विवाद, काफी समय तक रही तनातनी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के चाकरचौड़ा में नेपाल पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। बृहस्पतिवार शाम उपजे इस विवाद और लाठी चार्ज से लोग सहम गए। बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम को भारतीय सीमा से सटे चाकरचौड़ा में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बाइक हटाने के लिए कहा, जिस पर युवक ने जवाब दिया कि उसकी बाइक नहीं है। वह बाइक को कैसे हटाए। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया। इस वारदात में युवक घायल हो गया और भारत से साप्ताहिक बाजार से झोले में समान लेकर लौट रहे दूसरे युवक से नेपाल के प्रहरी ने पैसे मांगे जाने पर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गई। इसके बाद पुलिस और लोगों के बीच झड़प तेज हो गई, जिससे बुलडीहवा निवासी साहिल के हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा पिपरा बूथ सभापति वृद्ध ललकु नेता सहित आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए है, जिससे नाराज नागरिकों ने चाकरचौड़ा भंसार का गेट बंद कर पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। सूचना पाकर डीएसपी रिपेंद्र सिंह ने पहुंचकर स्थिति को काबू में करते हुए मामले की जानकारी लिया। देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिससे आने-जाने वाले भारतीयों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed