{"_id":"6ac92e66bfa242592a032bec","slug":"siddharthnagar-news-direct-bus-service-needed-from-kathela-to-the-district-headquarters-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166140-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कठेला से जिला मुख्यालय तक सीधी बस की दरकार, रास्ते में बदलने पड़ते हैं कई साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कठेला से जिला मुख्यालय तक सीधी बस की दरकार, रास्ते में बदलने पड़ते हैं कई साधन
Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
- इलाज, मुकदमे की पैरवी और सरकारी कामों के लिए खर्च हो रहे अतिरिक्त रुपये और समय
तुलसियापुर। इटवा ब्लॉक के कठेला क्षेत्र से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय तक सीधी रोडवेज बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराने, मुकदमों की पैरवी करने और सरकारी कार्यालयों में जरूरी काम निपटाने के लिए जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों को कई बार साधन बदलने पड़ते हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होता है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से कठेला से झकहिया और बढ़नी होते हुए जिला मुख्यालय तक बस का संचालन शुरू हुआ है, लेकिन लंबे मार्ग के कारण यह लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है। उन्होंने कठेला या तुलसियापुर से जिला मुख्यालय तक सुविधाजनक मार्ग से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
बलरामपुर जिले की सीमा से सटे कठेला क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में जाना जाता है। यहां थाना और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं भी हैं। कठेला गर्वी, कठेला शर्की और कठेला जुनूबी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के दर्जनों टोलों में बड़ी आबादी रहती है। इन गांवों के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर जाना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र से जिला मुख्यालय तक सुविधाजनक बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, वर्तमान में कठेला से झकहिया और बढ़नी होते हुए जिला मुख्यालय तक बस चलाई जा रही है। हालांकि, इस मार्ग से यात्रा करने में अधिक समय लगता है। लोगों का कहना है कि कठेला से धोबहा, गौरडीह, मिश्रौलिया, होरिलापुर, चेतिया, जिगनिहवा और बांसी होते हुए जिला मुख्यालय तक बस का संचालन किया जाए तो बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
निजी साधनों से यात्रा में खर्च होते हैं 100 से 150 रुपये
सीधी और सुविधाजनक बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार तुलसियापुर पहुंचकर दूसरा साधन पकड़ना पड़ता है। इस दौरान दो से तीन बार साधन बदलने की मजबूरी रहती है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, एक व्यक्ति को यात्रा में करीब 100 से 150 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इससे बुजुर्गों, मरीजों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अधिक परेशानी होती है।
क्षेत्र के निसार चौधरी, रफीक अहमद, दिनेश यादव, भीखी सहित अन्य लोगों ने परिवहन विभाग से कठेला या तुलसियापुर से जिला मुख्यालय तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से अस्पताल, न्यायालय और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही लोगों को बार-बार साधन बदलने से भी राहत मिलेगी।
सीधी बस सेवा शुरू होने से मिलेगी राहत
कठेला पुराने समय से ही महत्वपूर्ण बाजार रहा है। यहां थाना और अस्पताल भी हैं। इसके बावजूद जिला मुख्यालय जाने के लिए सुविधाजनक सीधी बस सेवा नहीं है। इलाज, मुकदमों की पैरवी और अन्य जरूरी कामों के लिए सिद्धार्थनगर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। परिवहन विभाग को इस समस्या पर ध्यान देते हुए बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
- मोहम्मद अख्तर, कठेला शर्की
कठेला क्षेत्र से रोजाना काफी लोग जिला मुख्यालय जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है या तुलसियापुर पहुंचकर दूसरा साधन पकड़ना पड़ता है। इससे समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। कठेला से जिला मुख्यालय तक सुविधाजनक बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
- अंकित मोदनवाल, कठेला बाजार
बोले जिम्मेदार
कठेला से बढ़नी होते हुए जिला मुख्यालय तक पिछले पांच दिनों से एक बस चलाई जा रही है। हालांकि, इसमें सवारियां नहीं मिल रही हैं। मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। यदि पर्याप्त सवारियां मिलती हैं तो बस का संचालन कराया जाएगा।
- वीके गंगवार, एआरएम, सिद्धार्थनगर