फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Digital library building ready... facilities will be available

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी का भवन तैयार... मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Digital library building ready... facilities will be available
अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का भवन तैयार। संवाद
शोहरतगढ़। नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नवसृजित योजना के तहत लगभग 39 लाख की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

लाइब्रेरी का भवन का निर्माण नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दशरथ नगर में रंग-रोगन, फर्श का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही यहां छात्र-छात्राओं को किताबें पढ़ने के साथ कंप्यूटर पर डिजिटल किताबें एक्सेस करने की सुविधा मिलने लगेगी।

छात्रों की सुविधा के लिए बनाई जा रही लाइब्रेरी में हाईस्पीड इंटरनेट, डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही एक फिजिकल पुस्तकालय और स्थानीय विरासत को समर्पित संग्रहालय भी परिसर में स्थापित किया जा रहा है। बता दें कि एक साल पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने पति रवि अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार के माध्यम से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लगभग 39 लाख रुपये की स्वीकृति दी, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही बच्चों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed