{"_id":"68aca90261f5301fa206a578","slug":"siddharthnagar-news-devotees-mourned-the-martyrdom-of-ali-akbar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143395-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अली अकबर की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अली अकबर की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने किया मातम
Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में आयोजित शब्बेदारी में नौहा-मातम करते अकीदतमंद।
- फोटो : संवाद
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित चांदनी चौक में रविवार की रात अंजुमन फिदाए अली अकबर के तत्वावधान में तरही शब्बेदारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरसिया-मजलिस हुई और अंजुमनों की ओर से सारी रात नौहा पढ़कर मातम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र मशहूर नौहा खां जुहेर सुल्तानपुरी और सलीम बलरामपुरी रहे, जिन्होंने इमाम हुसैन के कड़ियल जवान बेटे अली अकबर की शहादत को नमन करते हुए नौहा पढ़ा। इसको सुनने के लिए भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में महताब हैदर ने कलाम पाक की तिलावत की। इसके बाद मर्सिया मजलिस आयोजित हुई। मर्सियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की। ् मजलिस को जाकिर जमाल हैदर कर्बलाई और मौलाना मोहम्मद मेंहदी नकवी ने अली अकबर का फजायल और मसायब विस्तार से बयान किया। अली अकबर की शहादत का मंजर सुनकर सभी अकीदतमंद रो पडे़। इसके बाद बड़े इमामबाड़ा से अलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया।