फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees flock to Maa Paltadevi Temple for worship

Siddharthnagar News: मां पल्टादेवी मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Fri, 16 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees flock to Maa Paltadevi Temple for worship
- जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, पुलिस ने कतारबद्ध कर कराए दर्शन
विज्ञापन

चिल्हिया। शारदीय नवरात्र में शुक्रवार को मां पल्टादेवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पल्टादेवी चौकी प्रभारी एसआई दिनेश चंद्र मिश्रा ने महिला कांस्टेबल के साथ व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और पुरुषों को कतारबद्ध कराकर मां के दर्शन कराए। नवरात्र को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, चिल्हिया कस्बे में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए शाम को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed