फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Devotees drowned in devotion to hear Krishna's children's leelas

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Thu, 29 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Devotees drowned in devotion to hear Krishna's children's leelas
भनवापुर। नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड संख्या 10 महाराजा अग्रसेन नगर में रोडवेज के समीप चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस मंगलवार रात कथावाचक स्वामी दिनेशानंद ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और ब्रह्मा के मोह और गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा में आगे श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का उल्लेख करते हुए कथा वाचक ने कहा कि भगवान कि लीलाएं मानव जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायक होती हैं। बालकृष्ण की नटखट अदाएं और माखन चोरी की कथाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि नटखट स्वभाव के कारण माता यशोदा के पास प्रतिदिन श्रीकृष्ण की शिकायतें आती थीं। जब माता उनसे माखन चोरी का आरोप लगातीं तो बालकृष्ण तुरंत अपना मुख खोलकर यह दर्शाते कि उन्होंने माखन नहीं खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed