फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees danced to devotional songs and chants in honor of the Goddess throughout the night

Siddharthnagar News: रातभर देवी के जयकारे के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees danced to devotional songs and chants in honor of the Goddess throughout the night
मां वटवासनी मंदिर गालापुर में आयोजित देवी जागरण में गीत प्रस्तुत करते गायक धर्मेंद्र पंडित। संव
देवी जागरण में धर्मेंद्र पंडित की भक्ति प्रस्तुतियों और भव्य झांकियों ने बांधा समां
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गालापुर में स्थित मां वटवासनी मंदिर पर बृहस्पतिवार को आयोजित देवी जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण में धर्मेंद्र पंडित और उनकी टीम की भक्ति प्रस्तुतियों, मनमोहक गीतों और भव्य झांकियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। मंदिर परिसर जय माता दी के उद्घोष से गूंजता रहा।
जागरण में धर्मेंद्र पंडित, संजना चौधरी, धीरज उपाध्याय और अतुल पांडेय ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धर्मेंद्र पंडित के ‘रामलला का दर्शन हो गया, मंदिर बन गया भारी है’ सहित अन्य भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, शिव तांडव की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। धीरज उपाध्याय ने ‘मां शेरावालिये, तेरा शेर आ गया’ और संजना चौधरी ने ‘मां दुर्गा भवानी’ तथा ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भगवान गणेश और मां काली की भव्य झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। गीत-संगीत और झांकियों के दौरान श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। तबला वादक रामजी और कीबोर्ड वादक दीपक सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या, अजय उपाध्याय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed