Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demanding inclusion of names of two others in the murder, women blocked the road

Siddharthnagar News: हत्या में दो अन्य के नाम शामिल करने की मांग, महिलाओं ने लगाया जाम

Sat, 31 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demanding inclusion of names of two others in the murder, women blocked the road
- सिकरी बाजार में डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन, पिता ने कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से किया इन्कार
विज्ञापन

लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में युवक की हत्या के मामले में दो अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीण महिलाओं ने सिकरी बाजार में जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोटन-मोहाना मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस के समझाने पर जाम खुला, वहीं मृतक के पिता भी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा निवासी भोलू उर्फ शिवा (23) पुत्र बब्लू गौड़ की चार दिन पहले बेलौहा गांव में रंजिश के चलते लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बेलौहा निवासी अभिलाष उपाध्याय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की मांग पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। परिवार का कहना था कि पिता के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच परिजन ने हत्या में दो अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके नाम भी एफआईआर में शामिल करने की मांग की। इसको लेकर घटना वाले दिन लोटन-कुल्हुई मार्ग और अगले दिन मोहाना थाने के सामने जाम लगाया गया था। शनिवार को मृतक के परिवार की महिलाएं और ग्रामीण सिकरी बाजार में जुट गए। उनका आरोप था कि तहरीर देने के बावजूद दो अन्य लोगों के नाम मुकदमे में शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने भी महिलाओं और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे बाद लोग सड़क से हटे।
उधर, प्रदेश से गांव पहुंचे मृतक के पिता ने भी कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाया। इसके बाद पिता अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और रविवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है।


जाम में डेढ़ घंटे फंसे रहे राहगीर
लोटन-मोहाना मार्ग पर सिकरी बाजार में जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed