फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand to open the path to the cremation ground

Siddharthnagar News: श्मशान घाट का रास्ता खुलवाने की मांग

Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand to open the path to the cremation ground
जोगिया। जोगिया ब्लॉक के ककरही स्थित बूढ़ी राप्ती नदी किनारे बने सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण नाथ यादव अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कृष्ण नाथ यादव ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने वाले सार्वजनिक मार्ग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया है।
इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है और अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर आने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक उपयोग का मार्ग है और इस पर अतिक्रमण जनहित के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के भी विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed